Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा

Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा

Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा

Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा /image: AI Generated


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: September 3, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: September 3, 2026 4:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 158 मामले, 38 केस अभी एक्टिव
  • रायपुर में बीते 20 दिनों के भीतर कोरोना के 4 नए मरीज मिले
  • लक्षण दिखने पर तुरंत जांच और डॉक्टर से इलाज कराने की अपील

रायपुर। Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते (Swine Flu Cases in Chhattisgarh) जा रहे हैं. पूरे प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 158 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से अब भी 38 एक्टिव केस है. इस बीच रायपुर में कोरोना (Raipur Corona Cases) के मामले में सामने आ गए हैं. बीते 20 दिनों में ही कोरोना के 4 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Shyam Bihari Jaiswal) ने दावा किया है कि कोरोना के समय लगे वैक्सीन के चलते लोगों में काफी स्ट्रांग इम्युनिटी डेवलप हो चुकी है. इसके चलते स्वाइन फ्लू या कोरोना से कोई नुकसान नहीं होगा. फिर भी लोगों से अफील है कि लक्षण सामने आते ही अस्पातल पहुंचकर जांच कराए और डॉक्टर से इलाज कराएं.

कोविड-19 कैसे फैलता है (Chhattisgarh Corona Update)

कोविड-19 वायरस से संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से बहुत आसानी से फैलता है।

जब कोई कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति सांस लेता है, बोलता है, खांसता है या छींकता है, तो वह वायरस युक्त छोटी-छोटी बूंदें छोड़ता है। आप इन बूंदों को सांस के साथ अंदर लेने से या इन बूंदों से ढकी सतहों को छूने और फिर अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूने से संक्रमित हो सकते हैं। आपको घर के अंदर और भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसके होने की संभावना अधिक होती है।

कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को कैसे कम करें (Coronavirus Latest News)

Coronavirus in Chhattisgarh दिनभर नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोना या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है। यदि आपके हाथ साफ नहीं हैं तो अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूने से बचें।

कोरोना से बचाव के उपाय

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, खासकर बंद जगहों में।
  • हाथों को साबुन-पानी से नियमित रूप से धोएं।
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढकें।
  • बीमार या फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी रखें।
  • बंद कमरों में वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
  • उपलब्ध स्वास्थ्य सलाह के अनुसार COVID वैक्सीन के बारे में जानकारी रखें।
  • बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी हो तो दूसरों से दूरी बनाएं और डॉक्टर की सलाह लें।


रखें ये विशेष सावधानी

Coronavirus in Chhattisgarh बुजुर्गों, छोटे बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को संक्रमण से सावधानी रखनी चाहिए। लक्षण गंभीर हों, खासकर सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

इन्हें भी पढ़ें:

नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील

वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा

सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.