Kanker News: प्रदेश के इस जिले में हिंसा के बाद ग्रामीणों ने लिया ये फैसला! 3 परिवारों ने छोड़ा ये धर्म
Kanker News: प्रदेश के इस जिले में हिंसा के बाद ग्रामीणों ने लिया ये फैसला! 3 परिवारों ने छोड़ा ये धर्म
Kanker News
- शव दफन विवाद के बाद कांकेर में लगातार घर वापसी हो रही है
- 3 परिवारों के 13 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म अपनाया
- चर्च लीडर महेंद्र बघेल ने भी हिंदू धर्म स्वीकार किया
कांकेर: Kanker News जिले में शव दफन विवाद के बाद अब लगातार लोग घर वापसी कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 3 परिवारों के कुल 13 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़ कर अपने मूल धर्म को अपना लिया है।
Kanker News मिली जानकारी के अनुसार, मामला बड़े तेवड़ा गांव का है। दरअसल, यहां गांव के ही 3 परिवारों ने पहले इसाई धर्म अपनाया था। लेकिन पिछले दिनों गांव में शव दफनाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जिसके बाद अब 3 परिवारों के कुल 13 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है।
बता दें कि कुछ दिन पहले कांकेर जिले के तेवड़ा गांव में हिंसा हुआ था। शव दफनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। लोगों ने चर्चा में तोड़फोड़ की थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिसके बाद से लोगों का अब ईसाई धर्म छोड़कर घर वापसी का सिलसिला जारी है। अब तक गांव के ही 50 से अधिक ग्रामीणों ने घर वापसी कर ली है। इतना ही नहीं चर्च के लीडर रहे महेंद्र बघेल ने भी घर वापसी की है। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Car Price Increase: नए साल में जेब पर भारी पड़ेगी कार खरीदना! इन गाड़ियों के बढ़ेंगे दाम, वजह बेहद चौंकाने वाली!
- 17 Minute 11 Second Viral Video Original: यूट्यूब पर अपलोड हुआ 17 मिनट 11 सेकंड का वीडियो, बिना ब्लर किए ‘वो वाला वीडियो’ का है भंडार, देखिए पूरी प्लेलिस्ट

Facebook


