Raipur Road Accident News: राजधानी में हादसों का सोमवार, शहर के 5 अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसे, अब तक दो की मौत

Ads

Raipur Road Accident News: रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसो का दिन रहा। शहर मे 5 सड़क हादसो में 2 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गये।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 08:39 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 08:40 PM IST

Raipur Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसो का दिन रहा।
  • शहर मे 5 सड़क हादसो में 2 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गये।
  • पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले दो चालकों को हिरासत में लिया है।

Raipur Road Accident News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसो का दिन रहा। शहर मे 5 सड़क हादसो में 2 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि, तीन सड़क हादसे रिंग रोड नंबर एक पर हुए, जहां एक कंटेनर की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। (Raipur Road Accident News) वहीं एक एक्टिवा सवार अधेड़ को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे अधेड गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा संतोषी नगर ओवर ब्रिज पर कई बसे आपस में टकरा गई। एक हादसा पंडरी इलाके में हुआ, जहां ऑटो का इंतेजार कर रही युवती को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

इन इलाकों में हुए सड़क हादसे

वहीं एक और सड़क हादसा मंदिर हसौद थाना इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी अनियत्रिंत होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें सत्यसांई अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि, ये सड़क हादसे तब हुए जब हल्की बारिश हो रही थी जिससे सड़क पर वाहनो से गिरे ऑयल से सड़क पर फिसलन हो गई। (Raipur Road Accident News)  इसी वजह से दुपहिया वाहन चालक स्लिप होकर गिरने लगे और पीछे से आ रहे ट्रको के ब्रेक नही नही लगे।

पुलिस ने वाहन चालकों को लिया हिरासत में

Raipur Road Accident News:  कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार ट्रक RJ -14 GK 1567 ने वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ड्रायवर इकराम राज को ट्रक समेत हिरासत में है ले लिया। वहीं दुसरे सड़क हादसे में सड़क पर फिसलन होने से गिरी युवती को उठाने जाने (Raipur Road Accident News)  पर 16 साल का एक नाबालिग सोनू पाटिल कंटेनर की चपेट में आ गया और कंटेनर नाबालिग को घसीट,ता हुआ डिवाईडर पर चढ़ गया। जिससे रिंगरोड़ पर काफी देर यातायात अवरूध रहा। कंटेनर का ड्रायवर हादसे के बाद ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने ड्रायवर नीलेश कुमार बैस को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साथ गई तीन लोगों की जान

आपको बता दे कि रविवार रात को भी विधानसभा थाना इलाके में रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर (Raipur Road Accident News)  डीपीएस स्कूल के पास धान से भरा ट्रक साइड में चल रही कार पर पलट गया था। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगो की मौत हो गई थी।

इन्हे भी पढ़ें:-