CG Transfer Order Issue: प्रशासन का बड़ा एक्शन, बदले गए ये बड़े अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
CG Transfer News: प्रशासन का बड़ा एक्शन, बदले गए ये बड़े अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
CG Transfer Order Issue | Photo Credit: IBC24
- कांकेर जिले में हिंसक झड़प के बाद प्रशासनिक फेरबदल
- अंजोर पैकरा और सुधीर खालको पद से हटाए गए
- सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया
कांकेर: CG Transfer Order Issue कांकेर जिले के आमाबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद से हिंदू समाज में काफी आक्रोश है। तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अंतागढ़ के अपर कलेक्टर अंजोर पैकरा को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं आमाबेड़ा के तहसीलदार सुधीर खालको को भी पद से हटाने का आदेश जारी किया गया है।
CG Transfer Order Issue कलेक्टर के आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक को अंतागढ़ का नया प्रभार सौंपा गया है, जबकि कुणाल सरवैया को आमाबेड़ा का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इन बदलावों के आदेश कांकेर कलेक्टर ने जारी किए हैं।
आपको बता दें कि कांकेर में धर्मान्तरण के मामले को लेकर इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। जिसको लेकर सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vivo X200: Amazon ने Vivo X200 पर 14,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट! कीमत में ऐसी गिरावट देखकर विश्वास करना मुश्किल!
- Kanker Dharmantaran News: कांकेर में क्रिसमस से पहले चर्च लीडर ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- शव दफनाने को लेकर बवाल करने की पहले ही थी तैयारी

Facebook


