Ambikapur Calf Killing Case || Image- Help Animals India file
अम्बिकापुर: जिले से एक हैरान और ऑपरेशन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने चार आरोपियों को बछड़े का मांस खाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। (Ambikapur Calf Killing Case) यह पूरा मामला धौरपुर थानाक्षेत्र के तेयुरपारा इलाके का है। गौरतलब कि, इस घटना से ठीक एक दिन पहले गाय को काटकर खाने के आरोप भी लगे थे। बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
सरगुजा जिले में निजी स्कूलों के मनमानी और बेतहाशा फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किय। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के लापरवाह रवैया के कारण निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं ,यहां बेतहाशा फीस वृद्धि तो की गई है साथ ही साथ दुकानों से सेटिंग कर यहां किताबें कॉपी और ड्रेस बेचने का खेल भी खेला जा रहा है जिससे अभिभावक बेहद परेशान है मगर शिक्षा विभाग इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल संचालक एक खास दुकान से सेटिंग कर महंगे बुक और कॉपियां बिक्री करते हैं, जिनका कमीशन स्कूल को भी दिया जाता है। यही नहीं ड्रेस से लेकर स्कूल में उपयोग होने वाली कॉपी और अन्य सामान भी खास दुकानों से ही मिलते हैं। (Ambikapur Calf Killing Case) ऐसे में आम आदमी या अभिभावक यह व्यवस्था नहीं कर पाता तो उन्हें स्कूल की तरफ से प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे में शिक्षा विभाग को संज्ञान लेकर इस ओर कार्रवाई करना चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह भी आरोप है कि शिक्षा विभाग यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा तो यह साफ है कि उन्हें शिक्षा विभाग का भी संरक्षण प्राप्त है। इधर शिक्षा विभाग ने समय-समय पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की दलील देने के साथ ही साथ यह भी कहा कि आगे कार्रवाई तेज की जाएगी और शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार