Ambikapur Love Jihad: ‘मेरी पत्नी को वापस दिलाओ..’, मुस्लिम युवक के साथ भीगी बीवी तो पति का छलका दर्द, जो जो बताया… छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला
Ambikapur Love Jihad: ‘मेरी पत्नी को वापस दिलाओ..’, मुस्लिम युवक के साथ भीगी बीवी तो पति का छलका दर्द, जो जो बताया... छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला
ambikapur news/ image source: ibc24
- युवक ने मांगी सार्वजनिक मदद
- पत्नी को भगाने का आरोप
- हिंदू संगठन से लगाई गुहार
Ambikapur Love Jihad: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के Ambikapur से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी को एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वीडियो में युवक भावुक अंदाज में नजर आता है और अपनी बात रखते हुए कहता है कि उसे न्याय चाहिए और उसकी पत्नी को वापस लाने में मदद की जाए।
Ambikapur News: हिंदू संगठन से मांगी सहायता
युवक ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि उसने इस मामले में एक हिंदू संगठन से सहायता मांगी है। साथ ही उसने अपनी पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और अब हालात इस स्थिति तक पहुंच गए हैं कि उसे सार्वजनिक रूप से मदद मांगनी पड़ रही है।
CG News: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है और लोग इस पूरे मामले की सच्चाई जानने को लेकर उत्सुक हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

Facebook


