Ambikapur Murder Case: प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर, CCTV में कैद हुआ आरोपी, रूह कंपा देगी छत्तीसगढ़ में हुई इस वारदात की कहानी

Ads

Ambikapur Murder Case: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। महिला की जघन्य हत्या के मामले में आरोपी की गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिली है।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 06:32 PM IST

ambikapur news / image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में महिला हत्याकांड का खुलासा
  • रेलवे स्टेशन पर दिखा आरोपी
  • CCTV में कैद हुई गतिविधि

Ambikapur Murder Case: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। महिला की जघन्य हत्या के मामले में आरोपी की गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिली है, जिसके बाद पुलिस की जांच ने तेजी पकड़ ली है। घटना के बाद से फरार आरोपी को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

woman murder Chhattisgarh: आरोपी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में घूमते हुए देखा गया

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में घूमते हुए देखा गया था। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हो गई है, जो अब पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग बन गई है। फुटेज में आरोपी की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि वह घटना के बाद शहर में ही इधर-उधर घूम रहा था, जिससे पुलिस को उसके मूवमेंट को ट्रैक करने में मदद मिल रही है।

Ambikapur railway station CCTV: आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है

वहीं, साइबर पुलिस की टीम भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और तकनीकी आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तस्वीर पड़ोसी जिलों में भी भेज दी है, ताकि उसकी जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

दरअसल, अंबिकापुर में महिला की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, आरोपी की हैवानियत ऐसी रही कि धारदार हथियार से महिला के गले पर वार कर उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया, इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल भी डाली गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार सुबह रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर के गेट के पास नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और एडिशनल एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की निर्ममता से हत्या की गई है और दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देर रात महिला एक व्यक्ति के साथ नजर आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मृतका की पहचान घुमंतू महिला के रूप में हुई है, वहीं इस जघन्य अपराध में कितने लोग शामिल हैं, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें: