Reported By: Abhishek Soni
,Ambikapur Collector Campus Video Today: नजारा देखकर चौंकिए नहीं...ये मवेशियों की गौशाला नहीं...बल्कि है कलेक्ट्रेट कैंपस, जानिए किसानों ने क्यों लगाया गायों का झुंड / Image: IBC24 Original
अंबिकापुर: Ambikapur Collector Campus Video Today जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसान अपने सैकड़ों मवेशियों को लेकर परिसर में पहुंच गए। कलेक्ट्रेट गेट पर अचानक मवेशियों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। मवेशियों को लेकर आए किसानों का कहना है कि आवारा मवेशियों के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
Ambikapur Collector Campus Video Today ये तस्वीरें अंबिकापुर कलेक्ट्रेट की हैं… जहां आमतौर पर फरियाद लेकर पहुंचने वाले ग्रामीण इस बार अपने साथ मवेशियों का पूरा झुंड लेकर पहुंच गए। भकुरा और परसा गांव के सैकड़ों ग्रामीण और किसान मवेशियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट पर ही मवेशियों का जमावड़ा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में बड़ी संख्या में मवेशी खुले में घूम रहे हैं। ये मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों का आरोप है कि शहर से पकड़े जाने वाले मवेशियों को भी गांवों में छोड़ दिया जाता है, जिससे पहले से मौजूद समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। किसानों ने कलेक्टर से मुलाकात कर मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि किसानों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है।