Ambikapur Road Accident : छत्तीसगढ़ में एक बार दिखा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने ली इतनी महिलाओं की जान, इलाके में भारी तनाव, चालक की भी हालत गंभीर

Ads

छत्तीसगढ़ के Ambikapur में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे के बाद कार ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 08:40 PM IST

Ambikapur Road Accident / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • अनियंत्रित कार ने तीन महिलाओं को रौंद दिया।
  • महिलाओं को कुचलने के बाद कार ट्रेलर से जा भिड़ी।
  • हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।

अंबिकापुर: Ambikapur Road Accident छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिठ्ठीखला गांव में एक तेज रफ्तार कार ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कार चालक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भरी तनाव का माहौल है।

अनियंत्रित कार ने राहगीर महिलाओं को रौंदा

दरअसल हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे चल रही राहगीर महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। Ambikapur News, रफ्तार इतनी तेज थी कि महिलाओं को रौंदने के बाद कार सीधे सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

3 महिलाओं की मौत कार चालक गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-