Rewa Double Murder: जन्माष्टमी पर डबल मर्डर से दहला शहर, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को भी उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Ads

Rewa Double Murder: जन्माष्टमी पर डबल मर्डर से दहला शहर, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को भी उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Rewa Double Murder: जन्माष्टमी पर डबल मर्डर से दहला शहर, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को भी उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में पति ने कथित तौर पर पत्नी और बेटी की हत्या कर दी
  • आरोपी ने वारदात के बाद अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की वास्तविक वजह की जांच शुरू कर दी है

रीवा। Rewa Double Murder: रीवा में देर रात करीब 1 बजे डबल मर्डर (Rewa Murder News Today) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी मूसल से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सुनैना मिश्रा और उनकी बेटी खुशी मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति रविशंकर मिश्रा को वारदात के बाद रात में ही गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या कर भाई को किया फोन (Rewa Husband Kills Wife Daughter)

Rewa Crime News बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। भाई के मौके पर नहीं पहुंचने पर आरोपी ने अपनी बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के भाई के अनुसार रविशंकर जमीन से जुड़े विवाद को लेकर परेशान रहता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा।

आरोपी की है 6 बेटियां (Madhya Pradesh Double Murder)

Rewa Double Murder जानकारी के मुताबिक आरोपी की छह बेटियां हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी भोपाल में हो चुकी है, एक बेटी मऊगंज के देवतालाब में विवाहित है, जबकि एक बेटी रीवा में कुंवारी थी, जिसकी इस वारदात में मौत हो गई।

Janmashtami Double Murder दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

रीवा में डबल मर्डर की घटना कहां हुई?

यह सनसनीखेज वारदात रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में हुई।

डबल मर्डर में किन लोगों की मौत हुई?

घटना में आरोपी की पत्नी सुनीता मिश्रा और बेटी खुशी मिश्रा की मौत हुई है।

आरोपी ने हत्या के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने मूसल से हमला कर पत्नी और बेटी की हत्या की।

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

हां, पुलिस ने आरोपी पति रविशंकर मिश्रा को वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

परिजनों के अनुसार आरोपी जमीन विवाद को लेकर परेशान रहता था, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।