Rajasthan Road Accident News: नेशनल हाइवे-62 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की हुई मौत, कई यात्रियों की हालत गंभीर

Rajasthan Road Accident News: श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाइवे-62 पर एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 की मौत हुई है।

Rajasthan Road Accident News: नेशनल हाइवे-62 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की हुई मौत, कई यात्रियों की हालत गंभीर

Rajasthan Road Accident News/Image Credit: X Handle

Modified Date: February 2, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: February 2, 2026 11:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के नेशनल हाइवे-62 पर एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में 1 की मौत हुई है।
  • सड़क हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Rajasthan Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाइवे-62 पर एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 की मौत हो गई और लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए (Rajasthan Road Accident News) भेजा गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नेशनल हाइवे-62 पर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण कुछ मीटर की दूरी भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान श्रीगंगानगर की ओर जा रही रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों के (Rajasthan Road Accident News)  बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, ट्रक चालक की मौत हो गई और बस के चालक-परिचालक समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के साथ राहगीरों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Road Accident News:  भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा पुलिस की टीम के साथ मौके  पर पहुंचे और हगीरों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर व एपेक्स हॉस्पिटल भेजा गया।

एक की मौत, घायलों का इलाज जारी

Rajasthan Road Accident News:  ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने घायल ट्रक चालक कैलाश (30) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, हादसे में घायल हुए बस चालक गुरमीत सिंह, परिचालक मनोज और यात्रियों का उपचार जारी है। सदर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर रास्ता साफ करवाया ताकि यातायात सुचारू हो सके।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.