Anjali Arora Program in Navratri: भारी बवाल के बाद अंबिकापुर में अंजलि अरोड़ा का कार्यक्रम रद्द, हिंदूवादी संगठन बोले- फूहड़ता-अश्लीलता नहीं होने देंगे

Ads

Anjali Arora Program in Navratri: भारी बवाल के बाद अंबिकापुर में अंजलि अरोड़ा का कार्यक्रम रद्द, हिंदूवादी संगठन बोले- फूहड़ता-अश्लीलता नहीं होने देंगे

  • Reported By: Abhishek Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 01:34 PM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 02:23 PM IST

Anjali Arora Program in Navratri: भारी बवाल के बाद अंबिकापुर में अंजलि अरोरा का कार्यक्रम रद्द / Instagram

HIGHLIGHTS
  • अंजलि अरोड़ा का कार्यक्रम रद्द
  • हिंदूवादी संगठनों का विरोध
  • एल्विश यादव को वापस भेजा गया

अंबिकापुर: Anjali Arora Program in Navratri नवरात्रि के मौके पर देशभर में रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर गरबा के नाम पर अश्लीलता परोसे जाने का जमकर विरोध भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ अंबिकापुर में भी देखने को मिला जहां भोजपुरी सिंगर अंजलि अरोड़ा के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अंजलि अरोड़ा के कार्यक्रम का हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध किया था, जिसके बाद आयोजक ने ऐसा फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले एल्विश यादव के कार्यक्रम का भी विरोध हुआ था और विरोधियों ने उनके काफिले के सामने जमकर तमाशा किया था।

Anjali Arora Program in Navratri दरअसल, अंबिकापुर के दो निजी होटलों में नवरात्रि के अवसर पर एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा को बुलाया गया था। हिंदू संगठनों ने इन कार्यक्रमों का कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि नवरात्रि के इस पावन महापर्व में अश्लील और फूहड़ता फैलाने वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं होने चाहिए। इस विरोध का असर बीते दिन देखने को मिला जब पर्पल ऑर्चिड होटल में आए एल्विश यादव को हिंदू संगठनों ने होटल के बाहर से ही वापस भेज दिया था। इसी दबाव और विरोध को देखते हुए आज होने वाला अंजलि अरोड़ा का कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि एल्विस यादव का कार्यक्रम 27 सितंबर को एक निजी होटल में और अंजलि अरोड़ा का कॉन्सर्ट 28 सितंबर को होना था। लेकिन हिंदूवादी संगठनों ने दोनों कार्यक्रमों का विरोध किया, जिसके कारण उन्हें रद्द करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

अंबिकापुर में "किसका" कार्यक्रम रद्द किया गया है?

अंबिकापुर में भोजपुरी सिंगर अंजलि अरोड़ा का कार्यक्रम रद्द किया गया है

कार्यक्रम रद्द होने का "मुख्य" कारण क्या है?

कार्यक्रम रद्द होने का मुख्य कारण हिंदूवादी संगठनों द्वारा फूहड़ता और अश्लीलता फैलाने के आरोप में किया गया कड़ा विरोध है

अंजलि अरोड़ा से पहले "किस" अन्य सेलिब्रिटी के कार्यक्रम का विरोध हुआ था?

अंजलि अरोड़ा से पहले एल्विश यादव के कार्यक्रम का भी विरोध हुआ था और उन्हें होटल के बाहर से ही वापस भेज दिया गया था

विरोध करने वाले संगठनों की "क्या" मांग थी?

संगठनों की मांग थी कि नवरात्रि के पावन पर्व पर अश्लील और फूहड़ता फैलाने वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं होने चाहिए

यह घटना छत्तीसगढ़ के "किस" शहर से संबंधित है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से संबंधित है