BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Dhan Kharidi Problem: धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रहा ऐसा काम, समितियों में मचा हाहाकार… कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कह दी ये बड़ी बात, देखें

CG Dhan Kharidi Problem: धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रहा ऐसा काम, समितियों में मचा हाहाकार… कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कह दी ये बड़ी बात, देखें

CG Dhan Kharidi Problem

CG Dhan Kharidi Problem

tikesh Kumar
Published: 02 Jan 2026 | 4:35 pmModified: 02 Jan 2026 | 10:54 pm
HIGHLIGHTS
  1. 5. टोकन से तौल तक संघर्ष
  2. किसानों की बढ़ती परेशानी
  3. मंत्री के निर्देश के बावजूद हालात खराब

सरगुजा: CG Dhan Kharidi Problem: सरगुजा संभाग में किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात ऐसे हैं कि पहले किसानों को टोकन के लिए परेशान होना पड़ रहा है, फिर धान बेचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि समितियों से धान का उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी भी प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। एक तरफ किसान परेशान हैं, तो दूसरी ओर धान खरीदी करने वाला स्टाफ भी धान उठाव नहीं होने से समस्या से जूझ रहा है। वहीं कृषि मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

72 घंटे का नियम, 20 दिन का इंतज़ार! (Surguja farmers problem)

CG Dhan Kharidi Problem: सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में धान खरीदी जोर-शोर से चल रही है। समितियों में किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं, मगर धान की ज्यादा आवक और समितियों से धान का उठाव नहीं हो पाने के कारण धान खरीदी और भंडारण को लेकर संकट खड़ा हो गया है। धान का उठाव 72 घंटे के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन समितियों में धान का उठाव 15 से 20 दिनों तक भी नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि संभागभर में करीब 50 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, मगर उठाव करीब 5 लाख क्विंटल से भी कम हो पाया है, जो लगभग 9 प्रतिशत ही है। ऐसे में धान खरीदी से जुड़े लोग भी मान रहे हैं कि यदि जल्द उठाव नहीं हुआ, तो धान खरीदी बंद करनी पड़ सकती है। इधर किसानों को भी धान बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

धान का अंबार, उठाव नदारद… (Surguja paddy procurement)

CG Dhan Kharidi Problem: धान खरीदी को लेकर अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि समितियों में धान की बंपर आवक होगी। यदि इस दौरान धान का उठाव सही समय पर नहीं होता है, तो किसानों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस मामले को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नेताम का कहना है कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो, इसके निर्देश दिए गए हैं, और अगर कहीं लापरवाही पाई जाती है, तो कार्रवाई भी की जाएगी। बहरहाल, धान खरीदी में धान उठाव की भूमिका बेहद अहम होती है। ऐसे में धान का उठाव नहीं होने से बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। अब देखना होगा कि उठाव में कब तक तेजी आती है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान आसानी से बेच सकें।

यह भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरगुजा संभाग में धान की भारी आवक के बावजूद समितियों से समय पर धान का उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे खरीदी और भंडारण दोनों प्रभावित होने का खतरा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Dhan Kharidi Problem: Farmers are troubled by negligence in paddy procurement

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm