CM Vishnu Deo Sai On Rahul Gandhi CG Visit : “आधे जेल में हैं, आधे बेल पर…” राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM साय का बड़ा हमला, बोले- जहां जाते हैं, उसका हश्र पूरा देश जानता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, उसका परिणाम पूरा देश जानता है। साथ ही कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबां में झांकने की सलाह देते हुए घोटालों और जेल जाने की तैयारी वाले नेताओं पर भी निशाना साधा।

CM Vishnu Deo Sai On Rahul Gandhi CG Visit : “आधे जेल में हैं, आधे बेल पर…” राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM साय का बड़ा हमला, बोले- जहां जाते हैं, उसका हश्र पूरा देश जानता है

CM Vishnu Deo Sai On Rahul Gandhi CG Visit / Image Source : FILE

Modified Date: June 21, 2026 / 09:53 am IST
Published Date: June 21, 2026 9:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर दिया बड़ा राजनीतिक बयान
  • घोटालों और जेल जाने की तैयारी वाले नेताओं पर भी कसा तंज

अंबिकापुर : CM Vishnu Deo Sai On Rahul Gandhi CG Visit :  आज पूरे छत्तीसगढ़ में योग दिवस मनाया जा रहा है, इस कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय अंबिकापुर का दौरा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, उसका क्या हश्र होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है।

नेताओं को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए

Vishnu Deo Sai Slams Congress इसके साथ ही, योग दिवस के टेंट कार्यक्रम में हुए कथित फर्जीवाड़े के आरोपों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले नेताओं को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। सीएम साय ने आगे कहा कि पिछले 5 सालों में इन लोगों ने सिर्फ छत्तीसगढ़ को लूटने और घोटाले करने का काम किया है। यही वजह है कि आज इनके कुछ लोग जेल में हैं, कुछ बेल पर बाहर हैं और कुछ लोग अब जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं।

2 बजे पहुंचेंगे रायपुर

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है राहुल गाँधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर अभनपुर तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राहुल गांधी रायपुर पहुंचने के बाद सीधे अभनपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे कांग्रेस के एक बड़े सांगठनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे अभनपुर में चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे। राहुल गांधी करीब साढ़े तीन घंटे इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.