Ambikapur news: बेटे की एक गलती ने परिवार को किया बेघर, गांव के लोगों ने सुनाई तालिबानी सजा

Ads

Son's mistake got the Taliban punishment for the family बेटे की एक गलती ने परिवार को किया बेघर, गांव के लोगों ने सुनाई तालिबानी सजा

  •  
  • Publish Date - March 1, 2023 / 12:10 PM IST,
    Updated On - March 1, 2023 / 01:23 PM IST

Family gets Taliban punishment for son's love marriage

Family gets Taliban punishment for son’s love marriage: अंबिकापुर। समाज की बंदिशों ने आज एक परिवार को घर से नहीं बल्कि गांव से बेघर कर दिया है। मामला सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड से सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग की वजह से पूरा परिवार बेघर हो गया है। दरसअल लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगासी में अगरिया परिवार रहता है। जहां बेटे की प्रेम प्रसंग की वजह से गांव वालों ने परिवार वालो को घर से बेघर करने के साथ ही हुक्का पानी भी बंद कर दिया है। जिसकी वजह से परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

read more: Janjgir-champa news: नाबालिग लड़की के साथ किया जा रहा था ऐसा काम, तभी आ धमके आला अधिकारी, फिर जो हुआ..

थानेदार ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज

अगरिया परिवार के द्वारा थाने में शिकायत की गई तो थानेदार ने मारपीट होगी तब रिपोर्ट दर्ज करवाने आना बोलकर थाने से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार जिला मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचा, जहां वकील के माध्यम से सरगुजा एसपी को शिकायत की गई है। हैरानी की बाात ये है कि अब तक किसी भी तरह का कोई सुनवाई नहीं हो सका है। इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

read more: Raigarh news: पूर्व सांसद को धमकी भरा पत्र भेजने वाला आरोपी पकड़ाया, जेल में बंद कैदी ने ही जान से मारने की दी थी धमकी

बेटे के लव मैरिज करने पर भड़के ग्रामीण

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका लड़का बालिग है और गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग कर दोनों भाग गए हैं। मगर अब गांव वाले उन पर दबाव बना रहे है कि लड़की को लाये। इतना ही नहीं गांव के पंचायत में उन्हें न सिर्फ जलील किया गया बल्कि उनके घर पर सामान बाहर निकाल कर घर पर ताला जड़ दिया गया। पीड़ित परिवार के साथ एक छोटी बच्ची भी है जिसे लेकर अब वो लोग दर दर भटक रहे हैं। थाने में भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। ऐसे में अब मामला एसपी दफ़्तर तक पहुंचा है, जिसपर एएसपी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें