Reported By: Abhishek Soni
,NSUI Leader Gyan Tiwari Arrested/Image Credit: IBC24
NSUI Leader Gyan Tiwari Arrested: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में कार्यवाई करते हुए NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के परिजनों ने ज्ञान तिवारी पर प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था, तो वहीं कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने भी छात्र नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
दरअसल दो दिन पहले बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले के बाद छात्रा के परिजनों ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर लंबे समय से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। (NSUI Leader Gyan Tiwari Arrested) ज्ञान तिवारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ABVP ने गांधीनगर थाने का घेराव भी किया था। ABVP ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब गिरफ्तारी के बाद गांधीनगर पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
NSUI Leader Gyan Tiwari Arrested: इधर मामले में कांग्रेस ने भी कार्रवाई की है। कांग्रेस कमेटी सरगुजा के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ज्ञान तिवारी के निलंबन का आदेश जारी किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि जांच में ज्ञान तिवारी दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, जबकि निर्दोष पाए जाने पर पार्टी में उसका स्वागत रहेगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अब बड़ा सवाल यही है कि छात्रा की आत्महत्या के पीछे आखिर क्या वजह थी और पुलिस जांच में ज्ञान तिवारी के खिलाफ क्या तथ्य सामने आते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-