Amit Shah Bastar PC: अब अमित शाह ने तय की विकसित बस्तर बनाने की डेडलाइन! बताया कैसे खत्म हुआ नक्सलवाद, बस्तरियों के लिए किए ये बड़े ऐलान
अब अमित शाह ने तय की विकसित बस्तर बनाने की डेडलाइन! बताया कैसे खत्म हुआ नक्सलवाद, Amit Shah Bastar PC: development of Bastar Deadline
जगदलपुरः Amit Shah Bastar PC: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलमुक्त हो गया है।
Amit Shah Bastar PC: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान को सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बस्तर में अब शांति और विकास का माहौल है। यह क्षेत्र अब प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में सहयोग नहीं किया। 24 अगस्त 2024 को नक्सल खात्मे की डेडलाइन तय की गई। 31 मार्च 2026 की तारीख महत्वपूर्ण थी। 19 मई 2026 (आज) का भी बहुत महत्व है। विकास यहां न पहुंचने का कारण नक्सलवाद था। देश के कई पिछड़े हिस्से समय के साथ आगे बढ़े, लेकिन नक्सल प्रभावित बस्तर पीछे रह गया। 19 मई 2026 को बस्तर के समग्र विकास परियोजना को लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2031 तक बस्तर विकसित होगा।
गुंडाधुर सेवा डेरा में लोगों को मिलेंगी ये सुविधा
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए बस्तर में सुरक्षाबलों के 200 कैंप स्थापित किए गए थे। इनमें से 70 कैंपों को वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कैंपों को विकास डेरा में तब्दील करेंगे। बैंकिंग जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।
- BSE Share Price: बीएसई शेयर ने लगाई 4% की जोरदार छलांग, निवेशकों की जेब हुई मजबूत, क्या आगे भी दे सकता है बड़ा रिटर्न?
- Bhuvan Chandra Khanduri Passes Away: पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता का हुआ निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें भगवान
- Balodabazar Exam Cheating Video: वीडियो बनाओगे तो सोच लेना… छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा में खुलेआम हो रहा था ये काम, CCTV फुटेज वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी, मीडियाकर्मी को दी ये धमकी!
- Punjabi Singer Murder Case: नहर के पास इस हाल में मिली मशहूर सिंगर, पिछले कई दिनों से थी लापता, देखकर पुलिस के भी उड़े होश
- Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस नायरा का बर्थडे बना सोशल मीडिया सेंसेशन! रेड आउटफिट में शिवांगी जोशी ने चुराया फैंस का दिल
- Daily Wages Employees Fired: प्रदेश के इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का आदेश, एक साथ बेरोजगार हो जाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे इतने कर्मचारी, मचा हड़कंप

Facebook


