Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज इस नेता ने भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म, शंकर पार्वती को साथ लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज इस नेता ने भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म, शंकर पार्वती को साथ लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
- ब्राह्मणपारा वार्ड के आलोक देवांगन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा फॉर्म
- अपने साथ शंकर पार्वती को भी लेकर नामांकन भरने आए आलोक
- आरोप लगाया कि भाजपा की पार्षद होने के बावजूद भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है
रायपुर: Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 बस कुछ ही दिन बाद छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने को है। जिसको लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 70 में से 66 वार्डों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं, लेकिन चार वार्ड में अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जिसको लेकर लगातार मंथन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लिस्ट जारी होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में बवाल मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है और लगातार नेताओं और कार्यकर्ताएं पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज ब्राह्मणपारा वार्ड के आलोक देवांगन ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के लिए पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे अपने साथ शिव जी और पार्वती को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पार्षद होने के बावजूद भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने कल देर रात रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें पार्टी ने कई नेताओं के टिकट काट दी है। तब से पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल मचा हुआ है। लगातार नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 66 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि चार वार्डों के लिए नामों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Angry at not getting a ticket from Congress, this leader filled the form as an independent candidate
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm