BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Crime News: कोरबा में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, परिचित ने सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Korba Crime News: कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

Korba Crime News/ Image Credit: IBC24

Korba Crime News/ Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 25 Jun 2025 | 7:42 amModified: 25 Jun 2025 | 7:42 am
HIGHLIGHTS
  1. कोरबा में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास।
  2. बच्ची क मां ने दर्ज करवाई शिकायत।
  3. दर्री थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

कोरबा: Korba Crime News: छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी के नाम से प्रसिद्ध कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बस्ती से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की माँ की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Goriyan Chali Gaon Reality Show: 'गोरियां चली गांव'.. बिग बॉस को टक्कर देने आ रहा नया रिएलिटी शो, टीवी की ये हसीनाएं आएंगी नजर 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Korba Crime News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजीव गुप्ता (54 वर्ष) एक परिचित के घर घूमने आया था। घर पर उसकी माँ और 9 साल की मासूम बच्ची मौजूद थीं। जब माँ घर के काम में व्यस्त थी और बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी दरिंदे संजीव गुप्ता ने उसे आइसक्रीम खिलाने का बहाना बनाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। मासूम बच्ची ने इसका विरोध किया और डरी-सहमी घर लौटकर अपनी माँ को बताया कि "अंकल ने बैड टच किया है"। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद, उसकी माँ ने तुरंत बस्ती के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर जाकर उसकी जमकर खबर ली। इसके बाद, उन्होंने दर्री थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Govt Doctors Honorarium Hike: डॉक्टरों के मानदेय में बड़ा इजाफा.. अब हर दिन अनिवार्य सेवा के बदले मिलेंगे 4200 रुपये, कैबिनेट की बैठक में फैसला

कई बार महिला के घर आता था आरोपी

Korba Crime News: कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नितीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की माँ ने दर्री थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर संजीव गुप्ता नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी संजीव गुप्ता आलू-प्याज हाट बाजार में घूम-घूम कर बेचता है। उसके घर पर उसकी पत्नी, बेटा, बहू और नाती भी रहते हैं। यह भी सामने आया है कि आरोपी पीड़िता के घर अक्सर घूमने के बहाने आता रहता था, लेकिन मासूम की माँ को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी नियत इतनी बुरी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Attempt to rape a 9-year-old innocent in Korba, accused arrested by police

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm