Balod News: मुझ पर बुरी नीयत रखता था ससुर, संगीत गुरू के साथ मिलकर बहू ने की ससुर की हत्या
Balod News: मृतक की बहू गीता निर्मलकर से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की मृतक मनोहर निर्मलकर शराब पीकर घर आने पर शराब के नशे में गाली गलौज कर मारपीट …

Balod News, image source: ibc24
- अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पहुंची पुलिस
- रात्रि में सोते समय करेंट लगाकर की हत्या
बालोद: Balod News, बालोद जिला स्थित डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह में बहू ने अपने वाद्ययंत्र सिखाने वाले सहयोगी के साथ मिलकर अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद डौण्डीलोहारा थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले को अपनी विवेचना के दायरे में ले लिया। पोस्ट मार्डम के बाद मामला हत्या होना पाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां बहू ने हत्या करना स्वीकार किया है।
बता दें कि मृतक की बहू ने दीगर गांव से वाद्ययंत्र सिखाने वाले के साथ मिलकर करेंट लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक मनोहर निर्मलकर की बहू और वाद्ययंत्र सिखाने वाले लेखराम निषाद, ग्राम बड़गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पहुंची पुलिस
Balod News, बताया गया कि 17 जुलाई को फोन से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खड़ेनाडीह निवासी मनोहर निर्मलकर का संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। जिसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई और पंचनामा कार्यवाही के दौरान देखा कि मृतक के चेहरे के दायें-बांये दोनों गाल पर, गला में कई जगह चोंट खरोंच का निशान एवं बांए गाल तथा गले के पास जलने जैसा निशान पाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान शव का पीएम कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु वि़द्युत करेंट लगने से तथा मृतक के मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया। पुलिस को मृतक की बहू गीता निर्मलकर से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की मृतक मनोहर निर्मलकर शराब पीकर घर आने पर शराब के नशे में गाली गलौज कर मारपीट करता था और बहू पर बुरी नीयत रखता था।
रात्रि में सोते समय करेंट लगाकर की हत्या
Balod News, इस बात से तंग आकर वाद्ययंत्र सिखाने वाले लेखराम निषाद निवासी ग्राम बड़गांव से बहू ने कहा कि उसे अपने ससुर को रास्ते से हटाना है, कुछ उपाय बताओ। तब लेखराम निषाद अपने घर में तैयार किया हुआ बिजली वायर, प्लास्टिक ग्लब्स को 16 जुलाई को रात्रि करीबन 11 से 12 बजे के मध्य मृतक के घर पहुंचकर, योजनाबध्द तरीके से मृतक जब अपने घर के परछी में सो रहा था। गीता और लेखराम निषाद ने बिजली के वायर को बोर्ड में लगाकर मृतक मनोहर के गला, चेहरा, माथा में लगाकर बिजली का बटन चालू कर करेंट लगाकर उसकी हत्या कर दिया।
वहीं गीता निर्मलकर को मृतक के चेहरे पर हल्दी तेल, गुलाल लगाने के लिए कहा और अपने घर परिवार में मनोहर निर्मलकर की मृत्यु सायकल से गिरकर चोट लगने से होना बताकर अपने घर ग्राम बड़गांव चला गया।

लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Balod News: Father-in-law had bad intentions towards me, daughter-in-law along with music guru killed father-in-law
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm