Sharad Pawar Hospitalised: एनसीपी चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार हुए भर्ती
Sharad Pawar Hospitalised: एनसीपी चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार हुए भर्ती
Sharad Pawar Hospitalised: एनसीपी चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक हफ्ते में दूसरी बार हुए भर्ती / Image: File
- शरद पवार को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- एक हफ्ते में दूसरी बार हुए भर्ती
- दो दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रखा जाएगा
पुणे: Sharad Pawar Hospitalised राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को शरीर में पानी की हल्की कमी के बाद रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि 85 वर्षीय राज्यसभा सदस्य की हालत स्थिर है।
Sharad Pawar Hospitalised अस्पताल के मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ और अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने एक बयान में कहा, ‘‘उनके शरीर में पानी की हल्की कमी हो गई थी जिसके कारण उन्हें रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया और उन्हें नसों के माध्यम से तरल पदार्थ दिए जाने की आवश्यकता है। उनकी हालत स्थिर है। वह दो दिनों तक अस्पताल में रहेंगे और उसके बाद उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।’’
डॉ. ग्रांट और अस्पताल के एक अन्य चिकित्सक डॉ. अभिजीत लोढ़ा उनके उपचार की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीने में संक्रमण के बाद नौ फरवरी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
ये भी पढ़ें
- Bhupesh Bora Joins BJP: पूर्व पीसीसी चीफ ने कार्यकर्ताओं के साथ थामा भाजपा का दामन, मनाते रह गए राहुल गांधी सहित पार्टी के कई दिग्गज, कहा- अब बर्दाश्त नहीं होती बेइज्जती
- Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: तीन बार शून्य में आउट… क्या वर्ल्ड कप से अभिषेक शर्मा की छुट्टी तय? सुपर-8 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कह दी ये बड़ी बात
- Chandra Grahan 2026: आखिर क्या है ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण, जो इस होली पर लग रहा? इसके रहस्यमयी प्रभावों को जानकर आपका दिमाग घूम जाएगा
- Naxali Dev Ji Kaun Hai: कौन है आतंक का दूसरा नाम ‘देव जी’? झीरम जैसे कई नक्सल हमलों का था मास्टर माइंड, अब लाल गलियारा छोड़ जिएगा आम आदमी की जिंदगी
- Apex Bank Recruitment 2026: एपेक्स बैंक ने बढ़ाई वैकेंसी की डेडलाइन! कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर बनने का सपना अब इस नई तारीख तक कर सकते हैं पूरे, जानें कैसे?

Facebook


