Balod Kabr Chhedchhad Case: हैवानियत की सारी हदें पार..! मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, घटनास्थल से मिली डरा देने वाली चीजें, जिस हाल में मिली लाश…पुलिस के भी उड़ गए होश

Balod Kabr Chhedchhad Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

Balod Kabr Chhedchhad Case: हैवानियत की सारी हदें पार..! मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, घटनास्थल से मिली डरा देने वाली चीजें, जिस हाल में मिली लाश…पुलिस के भी उड़ गए होश

balod/ image source: IBC24

Modified Date: February 16, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: February 16, 2026 7:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • बालोद: बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ का मामला
  • कब्र पर नींबू, बंदन, अगरबत्ती, चावल मिले
  • परिजनों ने पुलिस थाने में की शिकायत

Balod Kabr Chhedchhad Case: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

Balod news: यह है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कब्र के साथ आपत्तिजनक हरकत की है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Balod Kabr Chhedchhad Caseमें जानकारी के मुताबिक, जब परिजन बच्ची की कब्र पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कब्र के ऊपर नींबू, बंदन (काला धागा), अगरबत्ती और चावल जैसी सामग्री रखी हुई मिली। इन वस्तुओं को देखकर परिजनों को किसी तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधि की आशंका हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Chhattisgarh crime news: पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। संदेह के आधार पर कब्र को खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। शव के सिर का हिस्सा गायब पाया गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्से मौजूद थे। इस स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

पुलिस ने शव के शेष हिस्सों को जांच के लिए भेज दिया है, ताकि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जा सके कि यह घटना कब और कैसे हुई। गांव में इस घटना के बाद भारी आक्रोश का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।