Reported By: Sunil Sahu
,Baloda Bazar Psycho Killer | Photo Credit: AI
बलौदाबाजार: Baloda Bazar Psycho Killer छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में 8 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। (Kharve Village Case) जांच में सामने आया है कि आरोपी का मृतकों से अलग-अलग प्रकार का विवाद था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामसाय जायसवाल ने सभी हत्याओं को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ मामलों में जमीन और आपसी विवाद भी शामिल था। (Baloda Bazar 8 Death Mystery) जबकि कुछ मामलों में चरित्र को लेकर संदेह जैसी बातें भी सामने आई हैं। एसपी ने कहा कि आरोपी रामसाय जायसवाल “साइकोपैथ किलर” है।
बलौदाबाजारः जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा https://t.co/0WuSS256o6
— IBC24 News (@IBC24News) June 23, 2026
Baloda Bazar Psycho Killer दरअसल, बलौदाबाजार जिले के एक छोटे से गांव में पिछले कुछ महीनों में 8 लोगों की मौत (Baloda Bazar Death Case) हो चुकी है। शुरुआत में इन मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब मौतों का सिलसिला थमा नहीं, तो ग्रामीणों के मन में संदेह गहराने लगा। मामला उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब गांव के सैकड़ों ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब में जहर मिलाकर लोगों को पिलाने का आरोप लगा दिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि इसी जहरीली शराब की वजह से 8 लोगों की जान गई है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की। दायरा इतना बढ़ चुका था कि दफन किए गए शवों को भी कब्र से निकालकर जांच की गई। शनिवार को पुलिस, प्रशासन और एफएसएल की टीम गांव पहुंची। जांच के लिए दफन शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञ नमूने एकत्र की गई।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कई अहम सबूत हमेशा के लिए खत्म हो सकते हैं। यही वजह है कि गांव के लोग लगातार प्रशासन से सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के आरोप सीधे गांव के एक व्यक्ति रामसाय जायसवाल पर था। उनका कहना है कि मृतकों को शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया था। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले पर काला जादू टोना टोटका जैसे गंभीर शक भी जाहिर की। जिसके बाद इस मामले में एसपी ने बड़ा खुलासा कर दिया है और आरोपी रामसाय जायसवाल को गिरफ्तार कर ली है।