Bhatapara Bus Accident : NH130 पर भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, इतने लोगों की मौत,मंजर देख कांप जाएगी रूह

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में रायपुर-बिलासपुर NH-130 पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का सिमगा सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

Bhatapara Bus Accident : NH130 पर भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, इतने लोगों की मौत,मंजर देख कांप जाएगी रूह

Bhatapara Bus Accident / Image Source : IBC24


Reported By: Komal Sharma,
Modified Date: March 6, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: March 6, 2026 4:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलौदा बाजार में NH-130 पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर
  • 5 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल
  • 12 घायलों को सिमगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया,

बलौदा बाजार: Bhatapara Bus Accident छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में रायपुर-बिलासपुर NH-130 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दरचुरा के पास एक यात्री बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

हादसे में 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला रायपुर-बिलासपुर NH-130 का है। CG Accident News  यहाँ 35 से अधिक यात्रियों से भरी बस  बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही ।आरबीएस कंपनी की बस सड़क किनारे दरचुरा ग्राम के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई, उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में 5 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई 29 घायल है । 17 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल सिमगा में चल रहा है।

12 लोगों का इलाज जारी

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी 12 घायलों को सिमगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। , Chhattisgarh Road Accident News, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.