Iran Supreme Leader Khamenei Death: ‘सन ऑफ अ बि*..’, लाइव न्यूज के दौरान अचानक भड़क गई महिला एंकर, खबर पढ़ते-पढ़ते खामेनेई को दे डाली गाली, Video Viral
Iran Supreme Leader Khamenei Death: ईरान की राजनीति और मध्य-पूर्व की भू-राजनीति को झकझोर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है।
khamenei death/ image source: RitaPanahi X HANDLE
- लाइव शो में एंकर का विवादित बयान
- खामेनेई पर टिप्पणी से मचा बवाल
- सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल
Iran Supreme Leader Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। ईरानी राज्य टेलीविजन ने दावा किया कि 86 वर्षीय खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हुई। रिपोर्ट के अनुसार हमला उनके आधिकारिक आवास या कार्यालय परिसर पर किया गया, जहां वे मौजूद थे। वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में सत्ता संभालने वाले खामेनेई ने लगभग 36 वर्षों तक देश की राजनीति, सैन्य नीति और धार्मिक व्यवस्था पर गहरा प्रभाव बनाए रखा। उनकी मौत की खबर सामने आते ही ईरान में भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं शोक और आक्रोश देखने को मिला तो कहीं लंबे समय से नाराज लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया।
I should’ve added a “bisharaf” in there too. https://t.co/A1JQTBGO18
— Rita Panahi (@RitaPanahi) March 2, 2026
Iran Supreme Leader: कुछ इलाकों में मातम तो कुछ में खुशी
तेहरान समेत कई शहरों में सरकारी समर्थकों ने शोक सभाएं आयोजित कीं, जहां लोग काले कपड़े पहनकर रोते-बिलखते नजर आए। राज्य मीडिया के एंकर भी खबर पढ़ते समय भावुक दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बिल्कुल अलग तस्वीर सामने आई। करज, इजेह और अन्य प्रांतों में लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और कई जगहों पर पुराने इस्लामी शासन से जुड़े प्रतीकों और मूर्तियों को गिराते हुए जश्न मनाया गया। कई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह “तानाशाही के अंत” की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, सरकार समर्थक गुटों ने इस घटना को “राष्ट्रीय त्रासदी” बताते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ बदला लेने की चेतावनी दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने ईरान के भीतर मौजूद राजनीतिक और सामाजिक विभाजन को खुलकर सामने ला दिया है।
Khamenei Death News: ऑस्ट्रेलिया के स्काई न्यूज की एंकर की प्रतिक्रिया वायरल
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के स्काई न्यूज की एंकर Rita Panahi की लाइव प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। रीता पनाही का जन्म ईरान में हुआ था, लेकिन इस्लामी क्रांति के बाद उनका परिवार देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चला गया था। लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने फारसी भाषा में खामेनेई के खिलाफ बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “47 वर्षों की इस्लामी तानाशाही का अंत हो रहा है और ईरान अब आजादी की ओर बढ़ सकता है।” उन्होंने अमेरिका और इजरायल का धन्यवाद भी किया। उनका यह बयान कुछ लोगों को बेहद साहसी लगा, जबकि कई लोगों ने इसे विवादास्पद बताया। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने उनकी क्लिप शेयर की और कई ने उन्हें “फारसी राजकुमारी” तक कह दिया।
ये भी पढ़ें
- Bihar Next CM Name: कौन होगा बिहार का अगला CM? इन बड़े नेताओं के नामों पर चर्चा तेज, डिप्टी CM को लेकर भी कई दावेदार
- Ghaziabad Factory Fire News: फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, दो बड़ी फैक्ट्रियां धू-धू कर जलीं, इलाके में अफरा-तफरी, कई शहरों से बुलानी पड़ी दमकल
- Stock Market 06 March 2026: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी के चौंकाने वाले संकेत! क्या खुलते ही घरेलू शेयर बाजार में मचने वाली है बड़ी तबाही?

Facebook


