Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने खुद किया ऐलान, बताया टाइम और फाइनल डेट
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने खुद किया ऐलान, बताया टाइम और फाइनल डेट
Dhurandhar 2 Trailer Release Date/Image Source: @RanveerOfficial
- तैयार हो जाइए
- रणवीर सिंह के ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कल
- सुबह 11:01 बजे होगा धमाका
मुंबई: Dhurandhar 2 Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की प्रतीक्षा अब खत्म होने वाली है। मेकर्स ने फाइनल ऐलान करते हुए बताया कि ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ किया जाएगा।
फिल्म 19 मार्च को होगी दुनिया भर में रिलीज़ (Dhurandhar 2 trailer)
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। पहले फिल्म का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होने वाला था, लेकिन अब यश अपनी फिल्म को पीछे कर चुके हैं, जिससे रणवीर सिंह की फिल्म अकेले रिलीज़ हो रही है।
Brace yourself ⚔️
Trailer out tomorrow 7th March at 11:01 AM#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam@rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms… pic.twitter.com/RECbmOcODQ
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 6, 2026
फिल्म की कहानी और उत्सुकता (Dhurandhar 2 release date)
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के निभाए रहमान डकैत की तबाही देखने को मिली थी। अब दूसरी फिल्म में रणवीर सिंह के निभाए हमजा का रिवेंज कहानी का मुख्य केंद्र है। टीज़र पहले ही रिलीज़ हो चुका है, लेकिन इसमें कोई बड़े नए सीन नहीं थे। ट्रेलर के साथ ही अब फिल्म के मुख्य सीन और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।
Yeh Naya Hindustan hai Yeh ghar mein ghusega bhi Aur maarega bhi
Dhurandhar: The Revenge
Teaser Out Now#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam.#AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun… pic.twitter.com/lL2QHac2tU— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 3, 2026
ट्रेलर और रिलीज़ का माहौल, रणवीर सिंह का अपडेट
रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें वे हाथों में बंदूक लिए दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Brace Yourself”, और ट्रेलर की रिलीज़ डेट की घोषणा भी की। दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई पहली ‘धुरंधर’ को शुरुआत में ज्यादा बज़ नहीं मिला था, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी। इस बार ओवरसीज मार्केट में एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपए की कमाई पहले ही दर्ज हो चुकी है। पहले कहा गया था कि ट्रेलर 4 मार्च को आएगा, लेकिन मेकर्स ने ऑफिशियल ऐलान नहीं किया। बाद में पता चला कि चंद्र ग्रहण के चलते इसे स्थगित किया गया था। अब सबकुछ फाइनल है और फैंस 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे ट्रेलर का आनंद ले सकेंगे।

Facebook


