Balodabazar Murder News: जादू-टोना के शक में युवती की हत्या, घर से दूर इस हाल में मिली लाश, कांप उठे लोग

Balodabazar Murder News: जादू-टोना के शक में युवती की हत्या, घर से दूर इस हाल में मिली लाश, कांप उठे लोग

Balodabazar Murder News: जादू-टोना के शक में युवती की हत्या, घर से दूर इस हाल में मिली लाश, कांप उठे लोग

Balodabazar Murder News: जादू-टोना के शक में युवती की हत्या, घर से दूर इस हाल में मिली लाश, कांप उठे लोग /image: AI Generated


Reported By: Sunil Sahu,
Modified Date: August 14, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: August 14, 2026 12:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलौदाबाजार में 22 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हत्या
  • घर के पीछे बाड़ी में मिला युवती का शव, एक संदिग्ध हिरासत में
  • टोना-जादू के शक में हत्या की आशंका, FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए

बलौदाबाजारBalodabazar Murder News: एक ऐसा अंधविश्वास, जिसके खिलाफ सरकार और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं… लेकिन इसके बावजूद गांवों में अंधविश्वास का ये जहर आज भी लोगों की सोच में जिंदा है। बलौदाबाजार जिले में इसी अंधविश्वास ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जादू-टोने के शक में एक चचेरे भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार

मामला बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है,जहां सतरूपा नाम की युवती अपने घर की बाड़ी में स्थित कुएं पर बर्तन धो रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। तभी उसका चचेरा भाई रामदयाल ध्रुव बाड़ी के रास्ते वहां पहुंचा और तेजधार हथियार से सतरूपा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में सतरूपा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन इस हत्या के पीछे की वजह जितनी खौफनाक है उतनी ही हैरान करने वाली भी।

जादू-टोना के शक ने ली जान

Balodabazar Murder News बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आरोपी रामदयाल ध्रुव की पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद रामदयाल ने सतरूपा पर जादू-टोना करने का शक करना शुरू कर दिया था। इसी शक को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। मामला गांव की सामाजिक बैठक तक पहुंचा। समझाइश दी गई… लेकिन आरोपी के मन में बैठा शक खत्म नहीं हुआ। और आखिरकार यही अंधविश्वास एक खौफनाक वारदात में बदल गया। आरोप है कि रामदयाल ने मौका पाकर अपनी ही चचेरी बहन सतरूपा पर हमला कर उसकी जान ले ली।

एकलौती बेटी थी सतरूपा

सतरूपा अपने परिवार की एकलौती बेटी थी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका की मां ने भी बेटी की हत्या के पीछे जादू-टोने का शक ही वजह बताया है घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रामदयाल ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत घटनाक्रम से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

Balodabazar Murder News पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने किस आधार पर मृतिका पर जादू-टोना करने का शक किया था और क्या इस विवाद को लेकर पहले कोई शिकायत या सामाजिक बैठक हुई थी। चितावर गांव की ये घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास लोगों की सोच पर इतना हावी क्यों है? एक महिला की मौत, एक परिवार की जिंदगी भर की पीड़ा… और इसके पीछे सिर्फ एक ऐसा शक, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं।

जरूरत है कि जादू-टोना जैसी भ्रामक धारणाओं के खिलाफ जागरूकता सिर्फ अभियानों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज की सोच में भी बदलाव आए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन चितावर की ये वारदात अपने पीछे एक बड़ा सवाल छोड़ गई है—क्या महज शक और अंधविश्वास किसी की जिंदगी छीनने का कारण बन सकता है?

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.