Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस लिया एक्शन, बोली- ‘आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी’

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस लिया एक्शन, बोली- 'आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी'

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस लिया एक्शन, बोली-  ‘आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी’

Korba Thana Reel Viral Reel:, थाने में महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस लिया एक्शन, बोली- 'आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगी' /image:IBC24 File

Modified Date: September 12, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: September 12, 2026 3:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • थाने में भोजपुरी गाने पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की
  • युवती ने मांगी माफी
  • पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बॉन्ड भरवाया

Korba Thana Reel Viral Reel: कोरबा के कोतवाली परिसर में रील बनाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। युवती ने संवेदना कक्ष में आज जेल होई, कल बेल होई… गाने पर रील बनाई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले में शिकायत करने थाने आई थी, लेकिन शिकायत नहीं की। इसी दौरान उसने थाना परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

युवती ने पुलिस से मांगी माफी

Police Station Viral Video रील वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती पर BNSS की धारा 126 और 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। उसने इंस्टाग्राम से रील डिलीट कर दी है। पुलिस ने युवती से बॉन्ड भरवाकर दोबारा इस तरह की गतिविधि नहीं करने की हिदायत दी है।

Korba Thana Reel Viral Reel कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि थाना और अन्य संवेदनशील सरकारी परिसरों की गरिमा और नियमों का पालन करना जरूरी है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए इस तरह की गतिविधियां करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.