CG Board Paper Leak : छत्तीसगढ़ में पेपरलीक के आरोपों पर बवाल! NSUI ने बोर्ड कार्यालय का किया घेराव, अब शिक्षा मंत्री यादव ने बताई इसकी पूरी हकीकत

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक होने के आरोपों पर एनएसयूआई ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव कर प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक की खबरों को अफवाह बताते हुए FIR दर्ज कराने की बात कही है।

CG Board Paper Leak : छत्तीसगढ़ में पेपरलीक के आरोपों पर बवाल! NSUI ने बोर्ड कार्यालय का किया घेराव, अब शिक्षा मंत्री यादव ने बताई इसकी पूरी हकीकत

CG Board Paper Leak / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 16, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: March 16, 2026 6:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोपों पर NSUI का जोरदार प्रदर्शन।
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
  • शिक्षा मंत्री ने आरोपों को अफवाह बताते हुए FIR की चेतावनी दी।

रायपुर: CG Board Paper Leak छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय के पेपर लीक होने के दावों को लेकर जबरदस्त सियासी और प्रशासनिक हलचल मची हुई है। इस मामले में एनएसयूआई (NSUI) ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक होने के गंभीर आरोप लगते हुए विरोध में NSUI ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल घेराव करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा विवाद?

एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। , NSUI Protest इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचे और घंटों नारेबाजी की। प्रदर्शन के दबाव के बाद, मंडल के अधिकारियों ने बाहर आकर छात्रों को मामले की उचित जांच कराने का आश्वासन दिया है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

FIR और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

विपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि 12वीं की परीक्षा का कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है। मंत्री ने कहा,”कुछ छात्र संगठन बेवजह पेपर को व्हाट्सएप पर फैलाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसे गंभीरता से लिया है। मंत्री ने साफ कर दिया है कि मंडल इस मामले में अब पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन इस तरह की अफवाह फैलाने में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.