CG Patwari Transfer List: अफीमकांड के बाद जागा जिला प्रशासन.. यहां एक साथ 60 पटवारियों का तबादला आदेश जारी, लम्बे वक़्त से जमे थे एक ही जगह

Chhattisgarh Patwari Transfer List: बलरामपुर में अफीमकांड के बाद 60 पटवारियों का तबादला, प्रशासन ने राजस्व विभाग की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की।

CG Patwari Transfer List: अफीमकांड के बाद जागा जिला प्रशासन.. यहां एक साथ 60 पटवारियों का तबादला आदेश जारी, लम्बे वक़्त से जमे थे एक ही जगह

Chhattisgarh Patwari Transfer List || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 16, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: March 16, 2026 4:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर में 60 पटवारियों का तबादला
  • अफीम की अवैध खेती के मामले में कार्रवाई
  • करोंधा क्षेत्र से 1883 किलो अफीम जब्त

Chhattisgarh Patwari Transfer List: बलरामपुर: जिले में अफीम की खेती के मामले की गूँज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। दुर्ग के समोदा में बड़े पैमाने अफीम की फसल पाए जाने के ठीक बाद बलरामपुर जिले में भी खेतों से अफीम के पौधे जब्त किये गए थे। इस मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन से राज्य शासन तक हड़कंप मच गया था।

58 पटवारियों का तबादला लिस्ट जारी

वही इस पूरे मामले पर प्रथम दृष्टया राजस्व विभाग के अफसरों की लापरवाही सामने आई थी लिहाजा जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए जिले के अलग अलग हलकों में लम्बे वक़्त से तैनात करीब 60 पटवारियों का तबादला कर दिया है। तबादले से प्रभावित पटवारी राजपुर तहसील, रामानुजगंज, शंकरगढ़ और कुसमी के पटवारी शामिल हैं।

क्या हैं अफीम के खेती का मामला?

Chhattisgarh Patwari Transfer List: दरअसल, पिछले दिनों बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। जांच के दौरान पता चला था कि यहां करीब 1.67 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी। प्रशासन की टीम ने मौके से 1883 किलो अफीम की फसल जब्त की थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown