Bhilai Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

Ads

Bhilai Road Accident News: भीषण सड़क हादसा भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 10:30 PM IST

Bhilai Road Accident News || Image- Telangana Today file

HIGHLIGHTS
  • भीषण सड़क हादसा भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है।
  • यहां एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।
  • इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Bhilai Road Accident News: भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले भिलाई से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे पर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। रायपुर-दुर्ग रोड में एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे पर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। हासे की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुटी हुई है। इतना ही नहीं पुलिस की टीम मृतक की पहचान करने में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-