Reported By: Vivek Pataiya
,Monalisa Marriage Controversy/Image Credit: IBC24.in
Monalisa Marriage Controversy: भोपाल: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को PFI की साजिश बताते हुए मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से जांच की मांग की है। सनोज मिश्रा ने कहा कि यह शादी नहीं लव जिहाद है (Monalisa Marriage Controversy) जो सनातन धर्म को बदनाम करने हिंदू लड़कियों को फ़साने की साजिश है।
सनोज मिश्रा ने कहा कि, द डायरी ऑफ मणिपुर धर्मांतरण पर आधारित है, इसलिए विचारधारा को निशाना बनाया गया है। मोनालिसा नाबालिग हैं, फर्जी कागज बनाकर शादी की गई। सनोज मिश्रा ने कहा एक्ट्रेस लव जिहाद की शिकार होने के बाद फिल्म को पर्दे पर लाना संभव नहीं है (Monalisa Marriage Controversy) क्योंकि उनकी फिल्म धर्मांतरण पर ही आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि फिल्म पर करीब 9 से 10 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी, क्योंकि जिस फिल्म की लीड हीरोइन को साजिश का शिकार बना दिया गया हो। उसे अभी पर्दे पर लाना संभव नहीं है,सनोज ने कहा उन्हें कर्ज लेकर फिल्म बनाई है (Monalisa Marriage Controversy) अब उन्हें किस्त भरना है उनकी हालत राजपाल यादव जैसी हो गई है। सनोज मिश्रा ने केरल सरकार पर भी आरोप लगाए है। गौरतलब है कि मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से शादी रचा ली है।
इन्हे भी पढ़ें:-