नासिक में महिला के साथ बलात्कार के आरोप में सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अधिकारी गिरफ्तार

Ads

नासिक में महिला के साथ बलात्कार के आरोप में सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अधिकारी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 10:23 PM IST

नासिक, 18 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में तीन साल से अधिक समय तक एक महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया जो खुद को ज्योतिषी बताता था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के कई नेता वर्षों से आरोपी अशोक कुमार खरात से मिलते रहे थे।

पुलिस ने बताया कि खुद को ‘कैप्टन’ कहने वाले खरात के पास से एक पेनड्राइव में संग्रहित 58 वीडियो बरामद किए गए हैं जिनमें कुछ आपत्तिजनक क्लिप भी शामिल हैं।

विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा जिसके बाद गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सख्त कार्रवाई का वादा किया और खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन दिया।

नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मीरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष खरात पर नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच 35 वर्षीय शिकायतकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

भाषा रंजन नमिता

नमिता