Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, टरबाइन ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी… कई मजदूर झुलसे

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, टरबाइन ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी… कई मजदूर झुलसे

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, टरबाइन ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी… कई मजदूर झुलसे

Bhilai Steel Plant Fire / Image Source: IBC24 File

Modified Date: April 7, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: April 7, 2026 11:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बना अब कानून
  • राज्यपाल रमेन डेका ने विधेयक पर किया हस्ताक्षर
  • धर्मांतरण पर विधेयक के अनुसार होगी कार्रवाई

Bhilai Steel Plant Fire: भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है, जहां Bhilai Steel Plant में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट के PBS-2 यूनिट में स्थित टरबाइन में ब्लास्ट होने के बाद हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद कर्मचारी और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

Bhilai Steel Plant: 3 ठेका मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए

इस हादसे में 2 BSP कर्मी और 3 ठेका मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आग लगते ही कई कर्मचारियों और मजदूरों ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लांट के पीछे के रास्तों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यदि समय रहते लोग बाहर नहीं निकलते, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। हादसे के बाद प्लांट परिसर में कामकाज को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की जा रही है।

Bhilai News: फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी

Bhilai Steel Plant Fire घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती तौर पर ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन तकनीकी खामी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।