गोंगपा को बड़ा झटका, 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- भूपेश सरकार के कामों से हुए प्रभावित

Ads

CG news: पार्टी के 50 कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मनेंद्रगढ़ में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

  •  
  • Publish Date - January 23, 2022 / 12:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मनेन्द्रगढ़। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 50 कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मनेंद्रगढ़ में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें: टीबी, कैंसर, अस्थमा से पीड़ित पुलिसकर्मियों को नहीं भेजा जाएगा भीड़भाड़ वाले इलाकों में, आदेश जारी

जानकारी के अनुसार बिहारपुर और शिवगढ़ के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के कामों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताई। कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गों का ध्यान रख प्रदेश में बेहतर कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन और ओपन बुक सिस्टम पर परीक्षा कराने की मांग, NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया जल सत्याग्रह