रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है, जहां एक शासकीय कर्मचारी ने पत्नी और अपने दो मासूम बच्चों की हत्य कर खुद भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी छत से कूदकर की खुदकुशी कर ली।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ”बहुत खराब”
बता दें कि नया रायपुर में पंचायत विभाग में पदस्थ शासकीय कर्मचारी झंकार भास्कर ने पहले तो पत्नी और 7 साल की बेटी और 2 साल के बेटे की हथौड़ी से वारकर के हत्या कर दी फिर खुद भी चौथी मंजिल कूदकर खुदकुशी कर ली।
ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटा
मामले में घटना स्थल से पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइडल नोट मिला है, बताया जा रहा है कि भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर की खुदकुशी का सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।