Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,ग्वालियरः Police Raid in Spa Center: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके के हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर पर रेड मारी। इस दौरान मैनेजर सहित दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर मौजूद महिलाओं और युवतियों से भी पूछताछ की गई।
Police Raid in Spa Center: दअरसल, एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रेड का नेतृत्व सीएसपी शिखा सोनी ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटर, होटल और लॉज में अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार की आशंका है। इसी के चलते महिला पुलिस बल ने एक साथ छापेमारी की। सिटी सेंटर स्थित हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर में पुलिस टीम पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। टीम ने पूरे सेंटर की तलाशी ली और दस्तावेज खंगाले। मौके से मैनेजर और एक युवक को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने सेंटर में काम करने वाली महिलाओं और युवतियों से भी बात की। उनसे पूछा गया कि वह मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं और यहां कब से काम कर रही हैं। साथ ही काम की शर्तों और समय को लेकर भी जानकारी ली गई। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।