सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 4 जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

Ads

4 Naxalite Jan Militia members arrested सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 4 जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 23, 2024 / 09:02 PM IST,
    Updated On - February 23, 2024 / 09:03 PM IST

Narayanpur Naxal Encounter Update

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सली के 4 जन मिलिशिया सदस्यों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से चुनाव बहिष्कार का पर्चा भी बरामद किया हैं। कुटरू थाना पुलिस और DRG की संयुक्त कार्रवाई बताई जा रही है।

Read more: संदेशखाली में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जमकर की टीएमसी नेता की पिटाई, देखें वीडियो 

बता दें कि बीजापुर जिले में इन दिनों नक्सली काफी सक्रिय हो गए हैं। बीते गुरुवार को भी बीजापुर में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। बता दें कि जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान इतावर की पहाड़ी में ये मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने पीड़िया-इतावर के जंगल में  नक्सली कैंप भी ध्वस्त किया।

Read more: Mahtari Vandan Yojana: बहकावे में न आए हितग्राही… महतारी वंदन योजना की राशि अंतरण को लेकर अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट 

हालांकि, जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले थे। वहीं, मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद की गई । DRG बीजापुर और दंतेवाड़ा, STF, कोबरा 202, 210 की संयुक्त कार्रवाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इधर कुछ नक्सलियों के मुठभेड़ में घायल होने का दावा भी किया जा रहा है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

शीर्ष 5 समाचार