Naxal Surrender Bijapur/ Image Source : AI GENERATED
बीजापुर : Naxal Surrender Bijapur छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को दोहरी सफलता मिली है। सुकमा ज़िले में 72 लाख के इनामी 21 नक्सलियों के बाद अब बीजापुर में 85 लाख रुपये के इनामी 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर करते हुए हथियार त्याग दिए। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 20 महिला और 10 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जो साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े थे।
आपको बता दें कि आज से तीन दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में उनके प्रवेश से ठीक पहले सुकमा में 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने IG पी. सुंदरराज के सामने सरेंडर कर दिया है। सभी ने SLR, इंसास, AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियारों के साथ सरेंडर करते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। सभी नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
आपको बता दें कि अमित शाह के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर करना काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कल वह केंद्र और प्रदेश के अधिकारियों के साथ (Naxalites Surrender News) नक्सलवाद पर एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं। इसके साथ ही साल की शुरुआत होते ही सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।