Bhopal News: राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल में फर्जीवाड़ा, खुद डॉक्टर बनकर अस्पताल में घुसा ठग, मरीजों के परिजनों से ऐंठे पैसे

Ads

Bhopal News: राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल में फर्जीवाड़ा, खुद डॉक्टर बनकर अस्पताल में घुसा ठग, मरीजों के परिजनों से ऐंठे पैसे

Bhopal News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भोपाल के बड़े अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का खुलासा
  • इलाज के नाम पर परिजनों से ऑनलाइन पैसे ऐंठे गए
  • आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, अस्पताल स्टाफ पर भी शक

भोपाल: Bhopal News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज के नाम पर मरीजों के परिजनों से पैसे ऐंठ लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस किया और आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

MP Bhopal News मिली जानकारी के अनुसार, मामला भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल का है। जहां एक शख्स ने डॉक्टर बनकर अस्पताल में भर्ती लोगों के कई परिवारों को निशाना बनाया और इलाज के नाम पर उनसे पैसे ऐंठ लिए। कई परिजनों ने भरोसे में आकर रकम भेज भी दी। बताया जा रहा है कि मरीजों परिजनों ने पैसे ऑनलाइन ट्रान्सफ़र किए।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बैतूल का रहने वाला है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी के पास मरीजों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद था, जिससे अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

आरोपी को कहाँ से गिरफ्तार किया गया?

आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी कहाँ का रहने वाला है?

आरोपी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का रहने वाला है।

उसने मरीजों के परिजनों से पैसे कैसे लिए?

उसने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज के नाम पर भरोसा दिलाया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए।