Owaisi Statement Muslim Population: “भारत में कभी भी मुस्लिमों की संख्या हिन्दुओ से ज्यादा नहीं होगी”.. AIMIM चीफ ओवैसी का बड़ा दावा, पढ़ें

Ads

Asaduddin Owaisi Statement Muslim Population: ओवैसी ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत मेजबान है और पाकिस्तान की टीम ऐसा कह रही है।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 05:05 PM IST

Asaduddin Owaisi Statement Muslim Population || Image0 PTI News File

HIGHLIGHTS
  • मुस्लिम आबादी पर ओवैसी का बड़ा बयान
  • रोजगार और युवा आबादी पर सरकार से सवाल
  • मोहन भागवत के बयान पर तंज

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से अधिक नहीं होगी। (Asaduddin Owaisi Statement Muslim Population) तेलंगाना में नगर निगम चुनाव से पहले निजामाबाद में शुक्रवार रात एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

मोदी सरकार से ओवैसी ने पूछे सवाल (Asaduddin owaisi latest news)

ओवैसी ने कहा कि वह राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हालिया भाषण सुन रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया की आबादी बूढ़ी हो रही है जबकि भारत की आबादी युवा है। इस पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने पूछा कि जब देश की 60 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष से कम उम्र की है तो सरकार ने उनके रोजगार और कौशल विकास के लिए क्या कदम उठाए हैं।

मोहन भगवत के बयान पर कसा तंज (asaduddin owaisi AIMIM News)

उन्होंने कहा कि 20–25 साल बाद यही युवा आबादी बूढ़ी हो जाएगी और महंगाई तथा जीवन-यापन की लागत बढ़ेगी, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं होती। इसके बजाय मुसलमानों की बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाया जाता है। (Asaduddin Owaisi Statement Muslim Population) ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम आबादी स्थिर हो जाएगी और भारत में कभी भी हिंदुओं से अधिक नहीं होगी। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर भी तंज कसा।

चीन से जुड़े सीमा विवाद प् चुप्पी साधने का आरोप (Asaduddin owaisi on Modi Govt)

ओवैसी ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत मेजबान है और पाकिस्तान की टीम ऐसा कह रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चीन से जुड़े सीमा विवाद और अन्य अहम मुद्दों पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. ओवैसी ने मुस्लिम आबादी को लेकर क्या कहा?

➡️ ओवैसी ने कहा कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से अधिक नहीं होगी।

Q2. ओवैसी ने मोदी सरकार से क्या सवाल पूछे?

➡️ उन्होंने युवाओं के रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और भविष्य की योजनाओं पर सरकार से सवाल किए।

Q3. मोहन भगवत के बयान पर ओवैसी ने क्या प्रतिक्रिया दी?

➡️ ओवैसी ने तीन बच्चे वाले बयान पर तंज कसते हुए जनसंख्या मुद्दे पर बहस उठाई।