Maryam Nawaz Sharif Announcement: ‘नाली के ढक्कन चोरी करने पर 10 साल की जेल और 30 लाख तक जुर्माना’.. स्टेट की CM ने खुद किया ऐलान

Ads

सीएम का दावा है कि कर्मचारी रात में नालियों पर ढक्कन लगाकर जाते हैं, लेकिन सुबह तक उन लोहे के ढक्कनों की चोरी हो जाती है। ऐसे में उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी सरकार मेनहोल के ढक्कनों की चोरी करने वालों, (Maryam Nawaz Sharif Announcement) उन्हें खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 06:42 PM IST
HIGHLIGHTS
  • नाली ढक्कन चोरी पर सख्त कानून
  • 10 साल जेल और भारी जुर्माना
  • लाहौर में 10 हजार ढक्कन चोरी

लाहौर: पड़ोसी देश पाकिस्तान की सरकार अपने नित नए ऐलान और घोषणाओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। ताजा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। यहां की सरकार एक अनोखी किस्म की चोरी से परेशान है। (Maryam Nawaz Sharif Announcement) इसे लेकर प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनके इस ऐलान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला (Maryam Nawaz Sharif Latest News)

दरअसल, मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के मुताबिक इस वक्त उनका प्रशासन उन शातिर चोरों से खासा परेशान है, जो नालियों में लगे लोहे के ढक्कनों की चोरी कर रहे हैं। इसकी वजह से पंजाब में कई बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ढक्कन न होने के कारण नालियों में गिरकर लोगों की मौतें भी हो रही हैं।

ढक्कन चोरी पर 10 साल की जेल की सजा (Maryam Nawaz Sharif Big Declaration)

सीएम का दावा है कि कर्मचारी रात में नालियों पर ढक्कन लगाकर जाते हैं, लेकिन सुबह तक उन लोहे के ढक्कनों की चोरी हो जाती है। ऐसे में उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी सरकार मेनहोल के ढक्कनों की चोरी करने वालों, (Maryam Nawaz Sharif Announcement) उन्हें खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है। नए कानून में प्रावधान होगा कि इन ढक्कनों की खरीद-फरोख्त करने वालों को 10 साल की जेल की सजा दी जाएगी।

लाहौर में 10 हजार ढक्कनों की चोरी (Maryam Nawaz Sharif Hindi Updates)

वहीं, अगर इस चोरी की वजह से किसी की मौत होती है तो आरोपियों को जेल की सजा के साथ-साथ 30 से 50 लाख पाकिस्तानी रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लाहौर में नालियों को ढकने के लिए लगाए गए लोहे के करीब 10 हजार ढक्कनों की चोरी हो चुकी है। इससे न सिर्फ सरकार को लाखों का नुकसान हुआ है, बल्कि खुले मेनहोल में गिरकर होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। बहरहाल, आप भी देखें मरियम नवाज के इस ऐलान का वीडियो।

इस्लामाबाद ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारियां

पाकिस्तान की पुलिस ने शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इस्लामाबाद के तारलाई इलाके में खदीजा अल-कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा खुद को उड़ा लेने से कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 अन्य घायल हो गए। बता दें कि, यह हमला समुदाय को निशाना बनाकर किए गए सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में से एक है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार (6 फरवरी) की देर रात चलाए गए अभियान के दौरान, कथित आत्मघाती हमलावर के दो भाइयों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच अधिकारियों के अनुसार, उनसे बरामद पहचान पत्र से हमलावर की पहचान यासिर के रूप में स्थापित करने में मदद मिली।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. मरियम नवाज ने किस चोरी को लेकर सख्त ऐलान किया है?

➡️ नालियों के लोहे के ढक्कन चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया।

Q2. नए कानून में क्या सजा और जुर्माना तय किया गया है?

➡️ दोषियों को 10 साल जेल और 30 से 50 लाख रुपये जुर्माना होगा।

Q3. लाहौर में कितने नाली ढक्कनों की चोरी हो चुकी है?

➡️ रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर में करीब 10 हजार नाली ढक्कन चोरी हो चुके हैं।