अक्टूबर 2023 से नांदेड़ में करीब 5,000 कुनबी-मराठा और 41,000 एसईबीसी प्रमाणपत्र जारी किए गए

Ads

अक्टूबर 2023 से नांदेड़ में करीब 5,000 कुनबी-मराठा और 41,000 एसईबीसी प्रमाणपत्र जारी किए गए

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 09:35 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 09:35 PM IST

नांदेड़, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में करीब तीन वर्षों में कुल 4,904 कुनबी, कुनबी-मराठा और मराठा-कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नांदेड़ में पिछले ढाई वर्षों में 40,901 एसईबीसी प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति संदीप शिंदे समिति के जरिये जिले के 106 गांवों में कुल 1,752 कुनबी रिकॉर्ड मिले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2023 और 11 सितंबर 2026 के बीच प्रशासन को कुनबी, कुनबी-मराठा और मराठा-कुनबी प्रमाणपत्र के लिए 4,930 आवेदन मिले।

उन्होंने कहा कि इनमें से 4,904 प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि जरूरी प्रमाण न होने की वजह से सिर्फ 16 आवेदन खारिज किए गए है और 10 आवेदनों की अभी जांच की जा रही है।

भाषा पारुल माधव

माधव