Bilaspur News: खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में बवाल! हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, इस मांग को लेकर की जमकर नारेबाजी

Ads

खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में बवाल! हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, Bilaspur News: Controversy in Bilaspur over Khamenei's death

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 08:08 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 08:08 PM IST

बिलासपुरः Bilaspur News: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में उपजा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हिंदू संगठन के लोगों ने बुधवार को सरकंडा थाने का घेराव किया और ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

दरअसल, ठाकुर राम सिंह ने खामेनेई की मौत के बाद मिठाई बांटकर खुशियां मनाई थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसी वीडियो में राम सिंह ने कथित तौर पर मुस्लिम समाज पर विवादित टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर बवाल शुरू हुआ। मुस्लिम समाज ने मामले पर लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का FIR दर्ज किया। FIR के बाद से हिंदू समाज में भी आक्रोश बढ़ने लगा।

कालीचरण महाराज ने भी दी थी चेतावनी

Bilaspur News:  इसी बीच बीतें दिनों कालीचरण महाराज ने भी ठाकुर राम सिंह का समर्थन करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद आज सैकड़ों समर्थकों के साथ ठाकुर राम सिंह अपनी गिरफ्तारी देने सरकंडा थाने पहुंच गए। ठाकुर रामसिंह ने कहा है कि वे सनातन की रक्षा के लिए बार-बार गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। हालांकि पुलिस ने मामले में जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः-