Bilaspur NSUI Protest Latest Video/Image Credit: IBC24.in
Bilaspur NSUI Protest Latest Video: रायपुर: बिलासपुर में एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान मचे हंगामे की गूंज अब सड़क से लेकर सियासी गलियारों तक सुनाई दे रही है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने पुलिस पर मारपीट और कुर्ता फाड़ने का आरोप लगाया था, लेकिन मामला तब पलट गया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वीडियो में देवेंद्र यादव खुद अपना कुर्ता फाड़ते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। (Bilaspur NSUI Protest Latest Video) कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता आज विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें अपने शासनकाल के कथित घोटालों के समय भी इतनी ही आक्रामकता दिखानी चाहिए थी। बीजेपी के हमलों पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मोर्चा संभाला और पलटवार किया कि कांग्रेस की चिंता करने के बजाय बीजेपी नेता अपनी सरकार के कामकाज पर ध्यान दें।
Bilaspur NSUI Protest Latest Video: कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में कुर्ताफाड़ विवाद अब सिर्फ एक प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है, (Bilaspur NSUI Protest Latest Video) वायरल वीडियो पर कांग्रेस असहज है। जबकि बीजेपी इसे राजनीतिक हथियार बनाकर हमले कर रही है। ऐसे में ये विवाद कुछ दिनों की सियासी बयानबाजी बनकर रह जाएगा या फिर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा देगा ये बड़ा सवाल है?
इन्हे भी पढ़ें:-