Sharab Dukan Kab Band Rahega: गणेश उत्सव के दौरान इतने दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Ads

Sharab Dukan Kab Band Rahega: गणेश उत्सव के दौरान इतने दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 12:47 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 01:30 PM IST

Sharab Dukan Kab Band Rahega: गणेश उत्सव के दौरान इतने दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 10 दिन की शराबबंदी घटाकर सिर्फ 2 दिन कर दी गई
  • गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब दुकानें बंद रखने का आदेश दिया था
  • शराब कारोबारियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए

पुणे: Sharab Dukan Kab Band Rahega महाराष्ट्र में गणपति का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर दुनियाभर से लोग भगवान गणेश का दर्शन करने महाराष्ट्र के कई शहरों में आते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पहले शराब दुकानों को पूरे 10 दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया था, लेकिन हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इसे दो दिन कर दिया गया। यानि गणेश पक्ष के दौरान शराब की सभी दुकानें दो दिनों तक बंद रहेंगे।

गणेश उत्सव के दौरान बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Sharab Dukan Kab Band Rahega मिली जानकारी के अनुसार पुणे प्रशासन ने गणेश उत्सव के दौरान शराब दुकानों को 10 दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रशासन के इस फैसले के खिलाक शराब कारोबारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले में हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन को फटकार लगाई थी।हाईकोर्ट का कहना था कि 10 दिनों तक शराब की बिक्री बंद रहने से कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा

प्रशासन के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने प्रशासन से सवाल किया कि गणेश उत्सव के दौरान शराब की बिक्री पर रोक लगाना जरूरी है तो सिर्फ पुणे जिले में ही 10 दिनों के लिए ऐसा प्रतिबंध क्यों लगाया गया? अदालत ने मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों का भी जिक्र करते हुए प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाया।

दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें

सुनवाई के दौरान कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद प्रशासन को अपने फैसले में बदलाव करना पड़ा। शुरुआती आदेश में जहां 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई थी, वहीं अब इसे घटाकर सिर्फ दो दिन कर दिया गया है। यानी गणेश उत्सव के दौरान पुणे में अब पूरे 10 दिन शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। प्रशासन के नए फैसले के मुताबिक केवल दो दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

शराब और होटल कारोबारियों को राहत

इस पूरे मामले में हाई कोर्ट की आपत्ति के बाद प्रशासन का फैसला बदलना खासा चर्चा में है। शराब विक्रेताओं और होटल कारोबारियों को भी इससे राहत मिली है। वहीं, अदालत के सवाल ने यह मुद्दा भी सामने ला दिया है कि त्योहारों के दौरान शराबबंदी के फैसले अलग-अलग इलाकों में किस आधार पर लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें

Liquor Shop Closed Order on Ganesh Utsav के तहत पहले कितने दिन शराब दुकानें बंद रखने का आदेश था?

पुणे प्रशासन ने शुरुआत में गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था।

अब गणेश उत्सव के दौरान शराब की दुकानें कितने दिन बंद रहेंगी?

संशोधित फैसले के अनुसार अब शराब की दुकानें सिर्फ दो दिन बंद रहेंगी।

Liquor Shop Closed Order on Ganesh Utsav में बदलाव क्यों किया गया?

शराब कारोबारियों की याचिका और हाईकोर्ट द्वारा प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद आदेश में बदलाव किया गया।

हाईकोर्ट ने पुणे प्रशासन से क्या सवाल किया?

अदालत ने सवाल किया कि यदि शराबबंदी जरूरी है तो केवल पुणे जिले में ही 10 दिनों के लिए व्यापक प्रतिबंध क्यों लगाया गया।

क्या पुणे में गणेश उत्सव के पूरे 10 दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी?

नहीं, संशोधित आदेश के अनुसार अब गणेश उत्सव के दौरान केवल दो दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।