Bilaspur University Tarnish Gautam News : बिलासपुर की इस यूनिवर्सिटी के कुलपति को बीच सड़क पर दबंगों ने घेरा, इस वजह से कर दी सरेराह पिटाई, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

बिलासपुर में अटल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bilaspur University Tarnish Gautam News : बिलासपुर की इस यूनिवर्सिटी के कुलपति को बीच सड़क पर दबंगों ने घेरा, इस वजह से कर दी सरेराह पिटाई, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

Bilaspur University Tarnish Gautam News / Image Source : FILE / X

Modified Date: April 25, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: April 25, 2026 10:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रभारी कुलपति के साथ सरेराह मारपीट की घटना
  • कार ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ था विवाद
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिलासपुर: Bilaspur University Tarnish Gautam News छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के साथ बीच सड़क पर मारपीट की गई। यूनिवर्सिटी जाते समय हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

कार ओवरटेक करने की बात को लेकर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, अटल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति तरनीश गौतम अपने घर से यूनिवर्सिटी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार ओवरटेक करने की बात को लेकर उनका कार सवार दो युवकों के साथ विवाद हो गया। Atal University VC  विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने प्रभारी कुलपति के साथ सरेराह मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

प्रभारी कुलपति जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति के साथ हुई इस मारपीट के बाद तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya  फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.