Bilaspur Police Line Attach News : थाने के अंदर ‘खातिरदारी’! कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाना पुलिसवालों को पड़ा भारी, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

बिलासपुर के कोनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। थाने के भीतर एक कबाड़ कारोबारी को कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीर सामने आने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Bilaspur Police Line Attach News : थाने के अंदर ‘खातिरदारी’! कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाना पुलिसवालों को पड़ा भारी, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

Bilaspur Police Line Attach News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 25, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: May 25, 2026 8:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर एसएसपी ने कोनी थाने के दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया।
  • कबाड़ कारोबारी की थाने में खातिरदारी की तस्वीर वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई।
  • घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप का माहौल बन गया है।

बिलासपुर : Bilaspur Police Line Attach News :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी (SSP) ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक के खिलाफ  बड़ी कार्यवाही  की है ।यहां कोनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। इन दोनों पुलिसकर्मियों पर ये कार्यवाई बिलासपुर एसएसपी ने की है

क्यों हुए लाइन अटैच ?

इन दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई एक कबाड़ कारोबारी की थाने में खातिरदारी करने के चलते हुई है। Bilaspur Police Line Attach दरअसल, थाने के भीतर कबाड़ कारोबारी को इज्जत के साथ कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद एसएसपी ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है।

Koni Thana Bilaspur Crime पुलिस महकमे में हड़कंप

कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी और कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीर सामने आने के बाद कोनी थाने के प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को एसएसपी द्वारा लाइन अटैच किए जाने की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.