beating of constable: चखना दुकान संचालक ने सरेराह वर्दीधारी आरक्षक की जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

beating of uniformed constable चखना दुकान संचालक ने वर्दीधारी आरक्षक की सरेराह जमकर पिटाई की। पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ।

Modified Date: September 5, 2023 / 01:13 pm IST
Published Date: September 5, 2023 10:03 am IST

Uniform constable beaten badly : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चखना दुकान संचालक ने वर्दीधारी आरक्षक की सरेराह जमकर पिटाई की। संचालक और वर्दीधारी आरक्षक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संचालक और आरक्षक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ।

Read more: Amit Shah in MP Live Update 5 September: आज फिर मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, आशीर्वाद यात्रा का करेंगे शुभारंभ

Uniform constable beaten badly: दरअसल, यह मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। विवाद की यह घटना इस क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार जिस आरक्षक के साथ मारपीट हुआ, उसका नाम विष्णु चंद्रा बताया जा रहा है, जो सकरी थाना में पदस्थ है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में