Reported By: Jitendra Thawait
,Girlfriend Killed Boyfriend /Image Source: IBC24
बिलासपुर: Girlfriend Killed Boyfriend: गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार खून से लिखे अंजाम तक पहुंच गया। शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में एक युवक की उस वक्त जान चली गई जब शक और जुनून ने मोहब्बत के रिश्ते की सारी सीमाएं पार कर दीं।
मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी के रूप में हुई है जबकि आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी बताई जा रही है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा अचानक युवती को नंबर और सोशल मीडिया पर ब्लॉक किए जाने से उसके मन में शक पैदा हो गया। यही शक गुस्से में बदला और वारदात तक पहुंच गया।
Girlfriend Killed Boyfriend: जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती चाकू लेकर युवक के कमरे तक पहुंची और उससे मोबाइल फोन दिखाने की मांग की। युवक के इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो कुछ ही पलों में हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर युवती ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद युवती अपने प्रेमी के शव के पास ही बैठी रही। पुलिस के पहुंचने से लेकर शव को अस्पताल ले जाने तक वह वहीं मौजूद रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।